लगातार 5वें दिन 24 हजार कोरोना दैनिक केस आए, इन राज्यों में ज्यादा मरीज ठीक हुए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 77,530,799 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,724,904 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 281919 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9717834 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 147092 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,146,845 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 23,067 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 336 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 24,661 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.77 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.78 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 23 दिसंबर को 9,97,396 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 16,63,05,762 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

दिल्ली के द्वारका में ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। उसके घर वालों को पृथकवास में रखा गया है और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश जारी है  अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले हाल में ब्रिटेन से लौटा एक और व्यक्ति बुधवार को दक्षिण पूर्वी दिल्ली में संक्रमित पाया गया था।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3862

869124

7089

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

64

4775

62

अरुणाचल प्रदेश

184

16438

56

असम

3456

211286

1033

बिहार

5434

241546

1371

चंडीगढ़

361

18634

314

छत्तीसगढ़

15153

254024

3249

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

8

3357

2

दिल्ली

7909

602388

10384

गोवा

1001

48725

728

गुजरात 

10841

224092

4262

हरियाणा

4983

251908

2854

हिमाचल प्रदेश 

4681

48186

899

जम्मू एंड कश्मीर 

3540

113944

1860

झारखंड

1595

111175

1016

कर्नाटक

13629

887815

12039

केरल

63328

660445

2914

लद्दाख

246

8969

126

मध्य प्रदेश 

10676

221169

3524

महाराष्ट्र 

56022

1804871

49058

मणिपुर

1362

26173

341

मेघालय

283

12922

135

मिजोरम

146

4024

8

नागालैंड

305

11508

77

ओडिशा

2720

322972

1850

पुडुचेरी

364

36892

629

पंजाब

4812

154433

5260

राजस्थान

11671

288388

2650

सिक्किम

420

5119

125

तमिलनाडु

9217

789862

12036

तेलांगना

6839

275708

1527

त्रिपुरा

184

32657

384

उत्तराखंड

5331

81587

1458

उत्तर प्रदेश 

16099

554202

8267

वेस्ट बंगाल

15193

518516

9505

भारत में कुल मामले

281919

9717834

147092


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।